
बिहार में अब तक जितने लोगों की मौत कोरोना महामारी से नहीं हुई है, उससे ज्यादा मौतें पिछले एक सप्ताह में आसमानी बिजली यानी वज्रपात से हो गई है। बिहार में पिछले एक सप्ताह के दौरान 125 से ज्यादा लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। गुरुवार को एकबार फिर बिहार में वज्रपात का कहर टूटा और 26 लोगों की मौत हो गई।
Published: undefined
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से फोन पर मिली सूचना के मुताबिक, राज्य में गुरुवार को आसमान से बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें पटना में 6, पूर्वी चंपारण में 4, समस्तीपुर में 7, कटिहार में 3, शिवहर और मधेपुरा में 2-2 तथा पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक लोगों की मौत वज्रपात यानी ठनका की चपेट में आने से हो गई।
Published: undefined
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बिहार में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 26 जून को राज्य में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 96 लोगों की मौत हुई थी।
Published: undefined
दूसरी तरफ इतनी मौतें तो बिहार में अब तक कोरोना महामारी से भी नहीं हुई हैं। जहां तक कोरोना के कहर का सवाल है, तो बिहार में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 78 लोगों की मौत हुई है। इससे साफ है कि कोरोना जैसी किसी महामारी से ज्यादा बिहार के लोगों के लिए गरीबी और निम्न जीवन स्तर बड़ा खतरा है। क्योंकि आकाशीय बिजली का शिकार ज्यादातर गरीब और खुले में रहने वाले लोग होते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined