हालात

जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर, तीन जवान भी हुए शहीद

सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में एक कैप्टन और सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। हालांकि भारतीय सेना को भी नुकसान हुआ है। इस ऑपरेशन में एक कैप्टन और सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं।

खबरों की मानें तो सेना के गश्ती दल ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें तीन आतंकियों को ढेर किया गया, साथ ही सेना के तीन जवान भी शहीद हुए हैं। आपको बता दें, इससे पहले सात-आठ नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में) के निकट गश्ती दल ने कुछ अज्ञात लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। उस दौरान गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया था।

इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए । साथ ही एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई. एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर भी किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर