हालात

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान और दो नागरिक घायल

पुलिस ने कहा कि शुरूआती घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पांडोशन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दोनों घायल नागरिकों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान भी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Published: undefined

पुलिस ने कहा कि शुरूआती घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Published: undefined

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था, और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...