हालात

बिहार के रोहतास जिले में सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में 1 की मौत, 5 घायल 

बिहार के रोहतास जिले में सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में 1 प्रतियोगी की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बिहार के रोहतास जिले में सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़

बिहार के रोहतास जिले में डेहरी क्षेत्र में स्थित बीएमपी मैदान में सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में 1 प्रतियोगी मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की जा रही थी। इस परीक्षा में राज्य भर से युवा बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, बीएमपी मैदान में पिछले 5 दिनों से चल रही सेना भर्ती के दौरान 10 जनवरी की सुबह 3 बजे दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को खड़ा किया जा रहा था, इसी दौरान भगदड़ मच गई।

घायलों का डेहरी में प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभ्यर्थी 9 जनवरी की रात से ही यहां आकर रुके हुए थे। रात दो बजे के करीब भारी कोहरे और कड़कड़ाती ठंड में भी सभी युवक दौड़ के लिए लाइन लगाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किसी बात पर हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी