हालात

चुनाव से पहले नीतीश की फ्री बिजली योजना पर विपक्ष का पलटवार, कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर पूछे सवाल

अखिलेश सिंह ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को चुनावी स्टंट बताते हुए बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली बिल को तीन-चार गुना बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निजीकरण के बाद बिजली कंपनियों के खिलाफ आंदोलन हुए, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

चुनाव से पहले नीतीश की फ्री बिजली योजना पर विपक्ष का पलटवार, कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर पूछे सवाल
चुनाव से पहले नीतीश की फ्री बिजली योजना पर विपक्ष का पलटवार, कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर पूछे सवाल फोटोः IANS

बिहार में चुनाव से ठीक पहले 1 अगस्त से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा पर विपक्ष ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे चुनावी हथकंडा करार देते हुए नीतीश सरकार पर स्मार्ट मीटर को लेकर निशाना साधा और निजीकरण के जरिये बिजली बिल को तीन-चार गुना बढ़ाने का आरोप लगाया।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में बीते 20 सालों के शासन में विकास के नाम पर केवल वादे किए गए और राज्य हर क्षेत्र में पिछड़ता चला गया। कांग्रेस नेता ने बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली बिल को तीन-चार गुना बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली का खर्च तीन-चार गुना बढ़ गया है। निजीकरण के बाद बिजली कंपनियों के खिलाफ आंदोलन हुए, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को उन्होंने चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए ऐसी घोषणाएं आम हैं, लेकिन बिहार के लोग अब इन वादों को समझ चुके हैं। नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि औद्योगीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बिहार 28 बड़े राज्यों में सबसे निचले पायदान पर है।

बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी कांग्रेस नेता ने नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में अपराध चरम पर है। आज ही एक अस्पताल के आईसीयू में घुसकर अपराधियों ने हत्या की, जो कानून-व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है। पिछले एक साल में अकेले पटना में 120 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को बीजेपी की "कठपुतली" बताते हुए कहा कि उनकी सरकार को बीजेपी के नेतृत्व ने बंधक बना लिया है।

आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जनता नीतीश सरकार को सबक सिखाएगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर भी विपक्ष ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि दस साल पहले भी पीएम ने मोतिहारी में बंद चीनी मिल को चालू करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। 1.25 लाख करोड़ और 1.80 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणाएं भी बिहार को "सिंगापुर" बनाने का सपना दिखाने तक सीमित रहीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता अब इन वादों का सच जान चुकी है और जवाब मांगेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो