
बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्ष पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूछा है कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?
Published: undefined
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि इस महंगाई के दौर में दिवाला निकालने के बाद अब जहरीली शराब से मौत हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री संवेदना के दो शब्द नहीं बोल रहे है। लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार ने महंगाई-बेरोजगारी से जनता का दिवाला निकालने एवं निवाला छिनने के साथ ही गत सप्ताह जहरीली शराब पिलाने से 50 से अधिक लोगों की जान ली है। मुख्यमंत्री दो शब्द संवेदना के भी प्रकट नहीं करेंगे, क्योंकि इससे उनके द्वारा संरक्षित शराब माफिया नाराज हो जाएगा।
Published: undefined
इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार से सवाल पूछा है। तेजस्वी ने पूछा कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “मुज़फ्फरपुर में 5 दिन पूर्व जहरीली शराब से 10 मरे। कल और आज गोपालगंज में 20 लोग मरे। बेतिया में आज 13 लोग मरे। अधिकांश शवों को पुलिस बिना पोस्टमार्टम के जला रही है। इन मौतों के जिम्मेवार क्या शराबबंदी का बेसुरा ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार नहीं है?”
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा, उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शह पर उनके मंत्रियों और पुलिस प्रशासन ने स्वयं मतदाताओं के बीच शराब वितरण किया। किस बात की शराबबंदी? इन मौतों का जिम्मेवार कौन है? बिहार में 20 हजार करोड़ की अवैध शराब तस्करी और समांतर ब्लैक इकॉनमी के सरगना सामने आकर इसका जवाब दें।
बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में दो दिनों के अंदर कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई है। एक सप्ताह पूर्व मुजफ्फरपुर जिले में कम से कम सात लोगों की मौत जहरील शराब पीने से हो गई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined