हालात

लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे, 4 बच्चों की मौत का दावा, 60 अब भी लापता

आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। भगदड़ के दौरान दो परिवारों के छह बच्चे लापता हो गए एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे। पुलिस और प्रशासन देर रात तक बच्चों की तलाश में जुटे रहे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर फट गए और करीब 250 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। हालात को देखते हुए आसपास के करीब 20 मकानों को भी खाली करा लिया गया।

फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसकी वजह से आग और ज्यादा फैल गई।

Published: undefined

4 बच्चों की मौत, 6 अब भी लापता

एक युवक ने दावा किया है कि उसके चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई, जबकि कई परिवारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। भगदड़ के दौरान दो परिवारों के छह बच्चे लापता हो गए एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे। पुलिस और प्रशासन देर रात तक बच्चों की तलाश में जुटे रहे।

Published: undefined

नाराज महिलाओं और अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव किया

घटना के बाद नाराज महिलाओं और अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि प्लॉट मालिक कुछ दिनों से झोपड़ियां हटाने का दबाव बना रहा था और उसी ने आग लगवाई। कुछ लोगों ने उसके घर पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू में किए।

इस हादसे के कारण रिंग रोड और खुर्रम नगर इलाके में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई लोग सड़क पर गाड़ियां रोककर वीडियो बनाने लगे, जिससे ट्रैफिक और प्रभावित हुआ।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined