हालात

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, 106 हस्तियों को मिला सम्मान

कुल 106 हस्तियों की लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस बार पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में 19 महिलाएं हैं। सूची में विदेशियों/एनआरआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति हैं और 7 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार मिला है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश के 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस बार कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिला है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के दिलीप महालनोबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है, जिन्होंने ओआरएस का फॉर्मूला दिया था।

Published: undefined

इस बार कुल 106 हस्तियों की लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस बार पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में 19 महिलाएं हैं। सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति हैं। इस बार 7 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार देने का फैसला हुआ है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति के संबोधन के बाद जारी सूची के अनुसार दिवंगत समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धान और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान मिला है।

Published: undefined

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला, एसएल भयरप्पा, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा 91 हस्तियों का पद्मश्री पुरस्कार के लिए ऐलान हुआ है। इनमें राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), आरआरआर फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन के नाम शामिल हैं।

Published: undefined

बता दें कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। साल 1954 से ये तीनों पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के नायकों को सम्मान स्वरुप दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इश वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वाली सभी हस्तियों को बधाई दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined