हालात

पहलगाम हमले की बरसी: राहुल गांधी बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट हैं, नफरत और डर के सामने भारत नहीं झुकेगा

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम में पिछले वर्ष हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीरों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत उनका बलिदान और उनके परिवारों की पीड़ा को न कभी भूलेगा, और न ही इस कायराना कृत्य के दोषियों को कभी माफ करेगा।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है और नफरत एवं डर के सामने कभी नहीं झुकेगा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आतंकवाद के हर कृत्य के खिलाफ भारत दृढ़ एवं एकजुट है।

Published: undefined

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकांश पर्यटक थे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम में पिछले वर्ष हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीरों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत उनका बलिदान और उनके परिवारों की पीड़ा को न कभी भूलेगा, और न ही इस कायराना कृत्य के दोषियों को कभी माफ करेगा।’’

Published: undefined

उनका कहना था, ‘‘बेरहमी से छीनी गयी मासूम जिंदगियों की याद आज भी हमारे दिलों को झकझोरती है। शहीदों के परिवारों का दुःख हम सब का दुःख है। देश के उन बेटों की शहादत भारत की आत्मा में सदा अमिट रहेगी।’’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट था, है और हमेशा रहेगा।

Published: undefined

राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘नफरत और डर फैलाने वाली ताकतों के सामने भारत कभी नहीं झुकेगा, हम और अधिक मजबूती, एकता और संकल्प के साथ इसके विरुद्ध खड़े रहेंगे।’’

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "2025 में आज के ही दिन पहलगाम आतंकी हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 26 नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश निर्दोष नागरिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया।"

उन्होंने कहा, "हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ लड़ाई लड़ी। हम सीमा पर अपने उन नागरिकों को भी याद करते हैं जिन्होंने सीमा पार से गोलाबारी के कारण अपनी जान गंवा दी। उनका बलिदान राष्ट्र की चेतना में अंकित है।"

Published: undefined

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की भावना आतंकवाद के हर कृत्य के खिलाफ दृढ़ और एकजुट है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर दुख जताया और कहा कि इस हमले से ठीक पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भड़काऊ बयान दिया था, लेकिन अब पाकिस्तान ने वैश्विक प्रतिष्ठा हासिल कर ली है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की विफलता दर्शाता है।

Published: undefined

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विदेश नीति में बदलाव की जरूरत है, लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद सभी बहादुर भारतीयों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं नमन। इस हमले में हमारे निहत्थे-निर्दोष लोगों को बेरहमी से मारा गया, जो कि मानवता के खिलाफ अपराध था। भारत न कभी इसे भूलेगा और न ही ऐसा करने वाले अपराधियों को माफ करेगा।’’

उन्होंने कहा कि हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत सदैव एकजुट था और रहेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined