हालात

पाकिस्तान में इमरान खान के भाषणों और प्रेस कांफ्रेंस के प्रसारण पर रोक, पाक सरकार ने सभी चैनलों को जारी किया आदेश

पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने सभी टीवी चैनलों को आदेश दिया है कि इमरान खान के किसी भी भाषण और उनकी किसी भी प्रेस कांफ्रेंस का प्रसारण न किया जाए।

Getty Images
Getty Images Cate Dingley

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण और उनकी प्रेस कांफ्रेंस के प्रसारण पर देशव्यापी रोक लगा दी है। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने सभी टीवी चैनलों को आदेश दिया है कि इमरान खान के किसी भी भाषण और उनकी किसी भी प्रेस कांफ्रेंस का प्रसारण न किया जाए।

बता दें कि अभी दो दिन पहले एक रैली के दौरान इमरान खान पर फायरिंग हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान को भी गोलियां लगी थीं और उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के लिए इमरान खान ने खुलकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह और एक फौजी अफसर पर आरोप लगाया था।

इन आरोपों से बौखलाई पाक सरकार ने अब इमरान खान की किसी भी प्रेस कांफ्रेंस के प्रसारण पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

फायरिंगि में घायल होने के बाद इमरान खान सामने आए थे और उन्होंने कहा था उन्हें हमले के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा था कि उनके ऊपर चार गोलियां चलाई गई। इमरान खान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि मेजर जनरल फैसल ने उन्हें “सीधा करने की धमकी दी” थी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि उनके सांसदों को डराया धमकाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?