हालात

पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में की गोलीबारी

अधिकारियों ने कहा, ‘‘26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘प्रभावी ढंग से जवाब’’ दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह लगातार तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘उचित छोटे हथियारों से प्रभावी ढंग से जवाब दिया।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल