हालात

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सीमा पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक नागरिक घायल

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की है, जिसकी चपेट में आकर मुहम्मद इशाक नाम का स्थानीय नागरिक घायल हो गया। वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी की गई है। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया। खबरों के मुताबिक, राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी चपेट में आकर मुहम्मद इशाक (18) घायल हो गया। वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Published: undefined

वहीं त्राल में 24 मई को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर फिलहाल रोक है। आने-जाने वालों पर पैनी जर रखी जा रही है। जिस दिन मुठभेड़ में जाकिर मूसा मारा गया था, उस दिन घाटी में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे।

Published: undefined

मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर था और अब अलकायदा से जुड़ा समूह चलाता था, जिसका नाम अंसार गजावत उल हिंद है। अधिकारियों के मुताबिक, “जाकिर मूसा ने 2013 में आंतकी गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू किया था। 2016 में आतंकी बुरहान बाने मारे जाने के बाद मूसा चर्चा में तब आया था। बुरहान के मारे जाने के बाद जाकिर मूसा सोशल मीडिया पर आतंक का पोस्टर बॉय बना था।” घाटी में सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। बीते 18 दिनों में सुरक्षाबलों ने 16 आतंकियों को मार गिराया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...