हालात

कोरोना संकट में भी कश्मीर में सीमा पर पाक की नापाक हरकत जारी, सीजफायर का किया उल्लंघन, सेना ने दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी कर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दुनिया भर में जिस समय कोरोना महामारी को मात देने लिए अलग-अलग देश जुटे हुए हैं और अपनी जनता को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं। ऐसे समय में भी बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरहफ जहां पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी कर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले ईद के पवित्र त्यौहार के कारण सीमा पर गोलीबारी नहीं हुई थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, “पाकिस्तान ने आज (मंगलवार को) बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर मोर्टार दागे और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना भी पाकिस्तान की ओर से की जारी रही गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रही है। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से आए दिन नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत