हालात

पीएम के गुजरात दौरे के पहले हरामीनाला इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, BSF ने इलाके में बढ़ाई चौकसी

शनिवार से पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर इलाकों में कोई चूक नहीं बरतना चाहती। बीएसएफ जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में हरामीनाला से पाकिस्तानी नाव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

 फोटोः IANS
फोटोः IANS 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से दो दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भुज के हरामीनाला इलाके से 1 पाकिस्तानी नाव जब्त की है। ये पाकिस्तानी नाव भारतीय सीमा के अंदर लावारिस हालत में मिली है। संभावना जताई जा रही है कि ये नाव पाकिस्तानी मछुआरों द्वारा छोड़ी गई है।

बीएसएफ की तरफ से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार 26 अगस्त को सुबह बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने हरामीनाला इलाके में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली लावारिस नाव को भारतीय सीमा के अंदर देखा। गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और हरामी नाला इलाके में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से उस पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया।

बीएसएफ जवानों द्वारा जब्त की गई नाव की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल जप्त की गई नाव से किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। बीएसएफ अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये पाकिस्तानी नाव आखिर भारतीय सीमा में कैसे पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

गौरतलब है कि शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर इलाकों में कोई चूक नहीं बरतना चाहती। बीएसएफ के जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में हरामीनाला से पाकिस्तानी नाव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला