
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बुधवार को कोटा में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम, कथित परीक्षा पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान का पहला चरण है। कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम को पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और युवाओं तक पहुंचने का प्रयास बताया है।
Published: undefined
कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने कहा कि छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने सोमवार को कोटा के कोचिंग संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “छात्र इस मुद्दे की गंभीरता से भली-भांति परिचित हैं और इसी कारण राहुल गांधी की बैठक को लेकर उनमें उत्साह है।”
कांग्रेस कार्यालय, गुमानपुरा में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। राहुल गांधी का बुधवार का यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित होने वाले छात्र सम्मेलनों की शृंखला का पहला आयोजन होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने जयपुर में बताया कि राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम कोटा के ओपन थिएटर में आयोजित होगा, जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे।
Published: undefined
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता, छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शामिल होने से हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं।
गहलोत ने दावा किया कि छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस कार्यक्रम की प्रतिक्रिया से "घबराई" हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोटा सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों पर कोचिंग संस्थानों, पीजी आवास और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव डालने का आरोप लगाया, ताकि छात्र कार्यक्रम में शामिल न हों। गहलोत ने कहा कि विपक्ष के नेता और छात्रों के बीच संवाद रोकने की कोशिशें लोकतांत्रिक मानदंडों के विपरीत हैं।
Published: undefined
देश के प्रमुख कोचिंग हब कोटा में करीब 1.2 लाख विद्यार्थी नीट और जेईई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा से पहले गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों के बीच उत्साह है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार छात्रों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए है, जिनमें पेपरलीक, बढ़ता परीक्षा शुल्क, भर्ती और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी शामिल हैं। पार्टी ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती एवं शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाने को सरकार की विफलता करार दिया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined