हालात

राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई बहाल, लोक सभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, कार्यकर्ताओं में जश्न

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज बहाल हो गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। लोक सभा सचिवालय ने 4 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हवाला देते हुए सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कर केरल की वायनाड लोक सभा सीट से राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने जश्न मनाया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर दिल्ली, 10 जनपथ के बाहर समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

बता दें कि गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा दिए जाने के बाद, लोक सभा सचिवालय ने 24 मार्च 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर 23 मार्च 2023 से उनकी लोक सभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मक्का के पास ड्रोन अटैक पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा- मुसलमानों के लिए अहम पवित्र शहर

  • ,
  • विजय पाटिलः राम के निधन के बाद भी रामलक्ष्मण जोड़ी को रखा जीवित, अपने हिट संगीत से दुनिया को बनाया दीवाना

  • ,
  • खेल: एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका और लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय