हालात

'संसद सुरक्षा चूक को 7 दिन पूरे, UAPA के तहत दर्ज है केस, बावजूद इसके BJP सांसद प्रताप सिम्हा से क्यों नहीं हुई पूछताछ?'

जयराम रमेश ने पूछा, ऐसा क्यों है कि 7 दिनों के बाद भी बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने लोकसभा में दो आरोपियों को प्रवेश दिलाने में मदद की, उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है?

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से अहम सवाल पूछा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकसभा में हुई बेहद गंभीर सुरक्षा चूक को ठीक एक सप्ताह हो चुका है। उस खतरनाक घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गई है। ठीक है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन ऐसा क्यों है कि 7 दिनों के बाद भी बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने लोकसभा में दो आरोपियों को प्रवेश दिलाने में मदद की, उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है? यह बहुत ही विचित्र स्थिति है, क्योंकि आरोपियों पर आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।”

जयराम रमेश ने कहा, “इस बीच, 13 दिसंबर की घटनाओं पर संसद में गृहमंत्री के बयान की सीधी, सरल और पूरी तरह से वैध मांग करने पर INDIA के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप