
केंद्र सरकार ने संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से बुलाने का फैसला किया है। सूत्रों का कहना है कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र को लेकर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी है। इसके मुताबिक बजट सत्र को दो भागों में बांटा गया है। सत्र के पहले हिस्से को 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, दूसरे हिस्से को आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की गई है।
सूत्रों का कहना है कि 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए