हालात

संविधान की प्रस्तावना में आस्था रखने वाले दलों का इंडिया गठबंधन में स्वागत... खड़गे ने बैठक से दिया बड़ा संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यक्तिगत रूप से नरेन्द्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव का जनादेश ना सिर्फ़ राजनीतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु, हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

संविधान की प्रस्तावना में आस्था रखने वाले दलों का इंडिया गठबंधन में स्वागत... खड़गे ने बैठक से दिया बड़ा संदेश
संविधान की प्रस्तावना में आस्था रखने वाले दलों का इंडिया गठबंधन में स्वागत... खड़गे ने बैठक से दिया बड़ा संदेश फोटोः @INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर जारी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक में अपने शुरुआती वक्तव्य के जरिये बड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है, जो संविधान की प्रस्तावना में अटूट आस्था रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Published: undefined

खड़गे ने बैठक में अपने स्वागत संबोधन में कहा, "मैं ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई।" उन्होंने कहा, "18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने बीजेपी को बहुमत न देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।"

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से नरेन्द्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव का जनादेश ना सिर्फ़ राजनीतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु, हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।"

Published: undefined

अपने वक्तव्य के अंत में खड़गे ने कहा, "हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • एक और विवाद में घिरे चंपत राय, फर्जी दस्तावेजों की मदद से राम निवास मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • विरोध संवैधानिक अधिकार, अमित शाह या बीजेपी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकती जनताः जस्टिस जमदार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस का हमला और नेपाल में उमड़ा भारतीय पर्यटकों का सैलाब

  • ,
  • TMC के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की, पार्टी पर ठोका दावा, ममता खेमे ने उठाए सवाल