हालात

जोमैटो पर भड़के लोग तो अपनी शाकाहारी सेवा के लिए हरे रंग की वेशभूषा का फैसला पलटा

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Niharika Kulkarni

खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो ने शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग सेवा शुरू करने को लेकर हो रही आलोचना के बीच बुधवार को कहा कि उसके सभी कर्मचारी पहले की तरह सिर्फ लाल रंग की वेशभूषा में ही नजर आएंगे।

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।

गोयल ने कहा, "हम शाकाहारी ग्राहकों के लिए एक अलग दस्ता शुरू करना जारी रख रहे हैं लेकिन हमने वेशभूषा के रंग के आधार पर फर्क को हटाने का फैसला किया है। हमारे सामान्य दस्ते और शाकाहारी दस्ते दोनों के ही सदस्य लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।"

दरअसल शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग दस्ता बनाने के जोमैटो के फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा था। लोगों का कहना था कि लाल और हरे रंग के आधार पर आपूर्तिकर्ताओं को आवासीय सोसाइटी के भीतर घुसने देने को लेकर विवाद हो सकता है। इसी के बाद जोमैटो ने इस फैसले में बदलाव किया है।

गोयल ने कहा कि सभी चालकों के सिर्फ लाल रंग की ही वेशभूषा में रहने से शाकाहारी या मांसाहारी उत्पादों के आपूर्तिकर्ताओं के बीच कोई फर्क नहीं हो सकेगा। हालांकि कंपनी के ऐप पर ये दोनों खंड अलग-अलग नजर आते रहेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल