हालात

नफरत फैलाकर झारखंड की सत्ता पाने की बीजेपी की मंशा को नाकाम करेगी जनताः तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है। लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर ये लोग तानाशाही कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के जरिए समाज में उन्माद फैलाने और किसी भी तरह सत्ता पाने के इनके तिकड़म को झारखंड की जनता नाकाम कर देगी।

तेजस्वी यादव बोले- नफरत फैलाकर झारखंड की सत्ता पाने की बीजेपी की मंशा को नाकाम करेगी जनता
तेजस्वी यादव बोले- नफरत फैलाकर झारखंड की सत्ता पाने की बीजेपी की मंशा को नाकाम करेगी जनता फोटोः IANS

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को झारखंड चुनाव में चतरा विधानसभा सीट पर पार्टी की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के लिए वोट मांगे। प्रतापपुर ब्लॉक मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जनता से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज तोड़ने वाली पार्टी है। यह समाज में नफरत फैलाकर किसी तरह सत्ता हासिल करना चाहती है।

तेजस्वी ने कहा कि जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है। लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर ये लोग तानाशाही कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के जरिए समाज में उन्माद फैलाने और किसी भी तरह सत्ता तक पहुंचने के इनके तिकड़म को झारखंड की जनता नाकाम कर देगी। बीजेपी की सांप्रदायिकता की राजनीति का मेरे पिता ने भंडाफोड़ किया तो उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। कैसे एजेंसियों को मेरे और मेरे परिवार के पीछे लगाया गया, यह जनता जानती है।

आरजेडी नेता ने कहा कि आज आठ नवंबर है और देश 2016 के आठ नवंबर को नहीं भूला है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश की। इसके जरिए उन्होंने बड़े घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश की। जनता आज तक नोटबंदी की मार से नहीं उबर पाई है। राजद नेता ने कहा कि गरीबों को पंद्रह लाख रुपए देने का वादा करके सभी के बैंक खाते खुलवाए गए और बैंकों में जमा गरीबों के पैसे को अपने अमीर दोस्तों को दे दिया।

झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के कामकाज की सराहना करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार ने गरीबों को अबुआ आवास, महिलाओं को मईयां सम्मान योजना, किसानों की ऋण माफी, बिजली बिल माफी जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर सही मायने में जनता के हक में काम किया है। जनसभा को पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुकेश सहनी और झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी संबोधित किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंद्रा पोर्ट से पंजाब लाया जा रहा नशा, खड़गे बोले- अमित शाह जी पहले इस पोर्ट को चेक करके बंद करो

  • ,
  • सिनेजीवन: तुषार-आयुष्मान को धमकी देने वाला हिरासत में और संजय गुप्ता की प्रेयर मीट में भावुक हुए मिलाप जावेरी

  • ,
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैं

  • ,
  • यादों में रीता भादुड़ी: कभी लीड हीरोइन के तौर पर नहीं मिली पहचान, लेकिन सहायक रोल से छोड़ी अपनी अमर छाप

  • ,
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, केरल सरकार ने उनके खिलाफ पुराने मामले में जांच को दी मंजूरी