हालात

तमिलनाडु: प्रतिमाओं को तोड़ने का सिलसिला जारी, अब पुडुकोट्टई में तोड़ी गई पेरियार की प्रतिमा

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में अज्ञात लोगों ने पेरियार की प्रतिमा तोड़ दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में तोड़ी गई पेरियार की प्रतिमा

देश में प्रतिमाओं को तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में सामने आया है। यहां पर अज्ञात लोगों ने पेरियार की प्रतिमा तोड़ दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published: 20 Mar 2018, 4:16 PM IST

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेरियार की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “त्रिपुरा में आरएसएस और बीजेपी ने लेनिन की प्रतिमा को तोड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ अपने कार्यकर्ताओं को यह संकेत भी दिया था कि उन लोगों की प्रतिमाओं को तोड़ दिया जाए जो उनकी विचारधारा का विरोध करते हैं। इसी तरह महान समाज सुधारक पेरियार जो दलितों के लिए लड़े थे, उनकी प्रतिमा को भी आज तमिलनाडु में तोड़ दिया गया।”

Published: 20 Mar 2018, 4:16 PM IST

रजनीकांत ने पेरियार की प्रतिमा तोड़ने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “मैं इस घटना की निंदा करता हूं, यह कुछ नहीं बल्कि बर्बरता है, जोकि नहीं होना चाहिए।”

Published: 20 Mar 2018, 4:16 PM IST

इससे पहले तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के तिरुपत्तूर में पेरियार की प्रतिमा कथित तौर पर तोड़े जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद बीजेपी की तमिलनाडु इकाई ने पार्टी के एक पदाधिकारी को बर्खास्त कर दिया था।

पेरियार की मूर्ति के अलावा त्रिपुरा में लेनिन की भी प्रतिमा तोड़ी गई थी। इसके अलावा कोलकाता में महात्मा गांधी की प्रतिमा और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अंबेडकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

Published: 20 Mar 2018, 4:16 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Mar 2018, 4:16 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान