हालात

नोएडा में क्रिसमस, न्यू ईयर पार्टी के लिए लेनी होगी इजाजत, कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी, डीएम का आदेश

चीन समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना के उसी वैरिएंट के तीन केस मिल गए हैं, जो इस समय चीन में कहर ढा रहा है। ऐसे में देश में भी एक बार फिर कोरोना के फैलने की आशंका है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली से सटे नोएडा में क्रिसमस और नए साल के जश्न का आयोजन करना है तो पहले जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कार्यक्रम को मौके पर ही बंद करा दिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। किसी प्रकार के आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।

Published: undefined

नोएडा के जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम ने मनोरंजन अधिकारी को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सभी होटल, पब, रेस्टोरेंट, क्लब, पार्क और अन्य स्थानों पर क्रिसमस डे और नववर्ष में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश चलचित्र अधिनियम 1955 यथा संशोधित उत्तर प्रदेश चलचित्र अधिनियम 2017 के तहत सक्षम प्राधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) से अनुमति लेना अनिवार्य है।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि आयोजन की अनुमति के लिए विद्युत, अग्नि सुरक्षा, कानून व्यवस्था, लोक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए समुचित सावधानी के साथ-साथ वायु प्रशीतन और वातानुकूलन सुविधा तथा अन्य इलेक्ट्रिक साजोसामान की व्यवस्था का प्रमाण पत्र सम्बन्धित विभाग से लेकर जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

Published: undefined

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। गौरतलब है कि चीन समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना के उसी वैरिएंट के तीन केस मिल गए हैं, जो इस समय चीन में कहर ढा रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज