हालात

कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम 

कर्नाटक चुनाव के बाद आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपए के पास पहुंच गया है और डीजल 66.36 प्रति लीटर हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

15 मई को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.95 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जो हाल के महीनों की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले साल 2013 के सितंबर में पेट्रोल 76.06 रुपये प्रति लीटर बिका था। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) द्वारा पिछले 19 दिनों से कीमत में बढ़ोतरी नहीं करने के बाद 14 मई से लगातार दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली के अलावा तीनों महानगरों में भी पेट्रोल की कीमत नई ऊंचाई पर है। आईओसी वेबसाइट के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 मई को कोलकाता में 77.65, मुंबई में 82.79 और चेन्नई में 77.77 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत रही।

इन शहरों में पिछली सर्वाधिक कीमत 78.03 रुपये (कोलकाता में साल 2014 के अगस्त में), 83.62 रुपये (मुंबई में साल 2013 के सितंबर में) और 79.55 रुपये (चेन्नई में साल 2013 के सितंबर में) थी।

डीजल भी अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच चुका है। 15 मई को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश 66.36 रुपये, 68.90 रुपये, 70.66 रुपये और 70.02 रुपये प्रति लीटर रही।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राहुल ने कहा, लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार का सिद्धांत

ईधन कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी है। ब्रेंट क्रूड की वर्तमान कीमत करीब 78 डॉलर प्रति बैरल (एक बैरल 159 लीटर के बराबर) है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत