हालात

दिल्ली में पेट्रोल सितंबर 2013 के बाद सबसे महंगा  

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें पांच साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले 2013 के सितंबर माह में जिस दाम पर पेट्रोल बिक रहा था, उसी के आसपास मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहुंच गई

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पेट्रोल की कीमतों में तेजी लगातार जारी है और दिल्ली में मंगलवार को यह 73.95 रुपये पर पहुंच गया, जोकि पिछले पांच सालों की सबसे ऊंची दर है। इससे पहले राजधानी में साल 2013 के सितंबर में पेट्रोल की कीमत 74.10 रुपये हुई थी, जो अबतक का सर्वाधिक है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट से पता चलता है कि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमतें कई सालों के उच्चस्तर पर हैं, जो क्रमश: 81.80 रुपये, 76.66 रुपये और 76.72 रुपये प्रति लीटर हैं। इन शहरों में पिछली बार का सर्वाधिक उच्चस्तर 82.07 रुपये (मुंबई में 2014 के मार्च में), 77.88 रुपये (कोलकाता में 2012 के मई में) और 77.53 रुपये (चेन्नई, मई 2012 में) रहा था।

डीजल की कीमतें भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: 64.82 रुपये, 69.02 रुपये, 67.51 रुपये और 68.38 रुपये रही।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव के मद्देनजर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, इसे देखते हुए तेल विपणन कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 68.01 डॉलर प्रति बैरल रही।

यह भी पढ़ें: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी 4 साल के सबसे ऊंचे दामों पर पेट्रोल-डीज़ल बेच रही मोदी सरकार, गैस भी हुई महंगी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!