हालात

कोरोना के मोर्चे पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, बस एक कदम और देश में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना वैक्सीन!

न्यूज़ एजेंसी भाषा ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि दवा नियामक को दायर किए गए अपने आवेदन में फाइजर कंपनी ने देश में टीके के आयात और वितरण के संबंध में मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में कोरोना संक्रमण से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोरोना के टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DGCI) से आवेदन किया है। फाइजर ने यह आवेदन उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में मंजूरी मिलने के बाद किया है। अगर डीजीसीआई फाइजर को मंजूरी देता है तो किसी भी पल भरत में कोरोना वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। सीधे तौर पर इसका फायदा देश को लोगों को मिलेगा।

न्यूज़ एजेंसी भाषा ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि दवा नियामक को दायर किए गए अपने आवेदन में फाइजर कंपनी ने देश में टीके के आयात और वितरण के संबंध में मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है। कंपनी इसके अलावा दवा और क्लीनिकल परीक्षण नियम 2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारत की आबादी पर क्लीनिकल परीक्षण की छूट दिए जाने की भी अपील की है।

खबरों के मुताबिक, फाइजर इंडिया ने भारत में उसके कोविड-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए 4 दिसंबर को डीजीसीआई के समक्ष आवेदन किया है। इससे पहले ब्रिटेन ने बुधवार को फाइजर के कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अस्थायी मंजूरी दे दी थी। ब्रिटेन के बाद बहरीन शुक्रवार को दुनिया का दूसरा देश बन गया, जिसने फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी। फाइजर, अमेरिका में पहले ही ऐसी ही मंजूरी के लिए आवेदन कर चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Dec 2020, 9:16 AM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार