हालात

बेंगलुरु से लौट रहे सोनिया-राहुल के प्लेन की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, डेढ़ घंटे रुकने के बाद दिल्ली रवाना हुए

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने एयरपोर्ट पहुंचकर सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी शामिल रहे।

सोनिया-राहुल के प्लेन की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, डेढ़ घंटे बाद दिल्ली रवाना हुए
सोनिया-राहुल के प्लेन की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, डेढ़ घंटे बाद दिल्ली रवाना हुए फोटोः सोशल मीडिया

विपक्ष की बैठक के बाद बेंगलुरु से लौट रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की देर शाम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह इमरजेंसी लैंडिंग विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण हुई। करीब डेढ़ घंटे एयरपोर्ट पर ही रुकने के बाद सोनिया और राहुल गांधी 9:30 बजे इंडोगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान से बेंगलुरु में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली जा रहे थे। ये दोनों जिस निजी विमान में सवार थे, उसमें अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते विमान को भोपाल के राजा भोज विमानतल पर उतारना पड़ा। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोनों नेताओं के वीआईपी लाउंज में ले जाया गया।

एटीसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस निजी जेट विमान से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे, उसके प्रेशराइजेशन फंक्शन में अचानक पायलट को किसी गड़बड़ी का पता चला। जिसके बाद पायलट ने भोपाल एटीसी से लैंडिंग को लेकर बात की। एटीसी से इजाजत मिलने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

राहुल और सोनिया गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हवाईअड्डे पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी ने सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। करीब डेढ़ घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद सोनिया और राहुल गांधी 9:30 बजे इंडोगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध