हालात

'पीएम प्रशंसक' जस्टिस अरुण मिश्रा बने NHRC के अध्यक्ष, खड़गे ने चयन प्रक्रिया से खुद को किया अलग

अरुण मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस रहते हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और बहुमुखी प्रतिभा वाले इंसान हैं। ऐसे में अरुण मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल उठना स्वभाविक है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरुण मिश्रा बुधवार को अपना पदभार संभालेंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय नियुक्ति समिति ने अरुण मिश्रा की नियुक्ति पर सोमवार को मुहर लगाई थी।

जस्टिस अरुण मिश्रा की नियुक्ति पर विवाद भी खड़ा होता दिख रहा है। उनकी नियुक्ति का ऐलान होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि जस्टिस अरुण मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की उत्कंठ प्रशंसा करने के लिए चर्चित रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में उनके फैसले और टिप्पणी विवादित रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस रहते हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और बहुमुखी प्रतिभा वाले इंसान हैं। ऐसे में अरुण मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल उठना स्वभाविक है।

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरुण मिश्रा बुधवार को पदभार संभालेंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय नियुक्ति समिति ने अरुण मिश्रा की नियुक्ति पर मुहर लगाई थी। खास बात ये है कि जस्टिस अरुण मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान खुलकर पीएम मोदी की प्रशंसा करने के लिए चर्चित रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट