हालात

पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को बताया साजिश, विपक्षी दलों को ठहराया जिम्मेदार

पीएम मोदी ने आज एक बार फिर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर हमला बोला है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर विपक्ष की साजिश करार दिया है। गुजरात के कच्छ में उन्होंने कहा कि आजकल दिल्ली के आसपास किसानों को भरमाने की साजिश चल रही है।

फोटोः @BJP4India
फोटोः @BJP4India 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान एक बार फिर इशारों-इशारों में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन पर हमला बोला और विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया। कच्छ में पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक बार फिर भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार हर शंका का समाधान करने को तैयार है।

Published: 15 Dec 2020, 4:49 PM IST

किसान आंदोलन पर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा आजकल दिल्ली के आसपास किसानों को भरमाने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का अनुबंध करता है, तो क्या वह आपकी भैंस छीन ले जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है, वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं।

Published: 15 Dec 2020, 4:49 PM IST

पीएम मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा कृषि कानूनों के जरिये जो सुधार किए गए हैं, वैसे ही सुधारों की पिछले कई वर्षों से किसान संगठन और यहां तक कि विपक्षी दल भी मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमेशा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की प्राथमिकता रहा है।

Published: 15 Dec 2020, 4:49 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि देश पूछ रहा है कि अनाज और दाल पैदा करने वाले छोटे किसानों को फसल बेचने की आजादी क्यों नहीं मिलनी चाहिए। कृषि सुधारों की मांग वर्षों सो की जा रही थी। अनेक किसान संगठन भी पहले से मांग करते थे कि अनाज को कहीं भी बेचने का विकल्प दिया जाए। आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वो भी अपने समय में इन सुधारों का समर्थन करते रहे हैं। वो किसानों को बस झूठे दिलासे देते रहे। जब देश ने ये कदम उठा लिया तो वो अब किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।

Published: 15 Dec 2020, 4:49 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Dec 2020, 4:49 PM IST