हालात

कोरोना काल में 'भगवान' बने डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल बोले- हम आपके आभारी हैं

पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हर उस पल के लिए जो आप किसी का जीवन बचाने में लगाते हैं। हम आपके आभारी हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कोरोना महामारी काल में डॉक्टरों ने अपना फर्ज बखूबी निभाया है। डॉक्टरों ने खुद अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को बचाने में लगे हुए हैं। कोविड अस्पतालों में ड्यूटी करने वाले कई डॉक्टरों की मौत हो चुकी है और कई डॉक्टर संक्रमित भी हुए। इसके बावजूद अपने फर्ज को निभाते रहे।

पीएम मोदी ने डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा, “ डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से बधाई। मेडीसिन की दुनिया में भारत की छलांग सराहनीय है और इसने हमारे गृह को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है।” प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ अपने मन की बात कार्यक्रम का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उन्होंने डॉक्टरों के योगदान के बारे में अपने विचार साझा किये हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि हर उस पल के लिए जो आप किसी का जीवन बचाने में लगाते हैं। हम आपके आभारी हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने #ThankYouDoctors का हैश टैग भी लगाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई