
अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी अच्छे माहौल में हुई। मुलाकात के दौराम पीएम मोदी ने जहां जो बाइडेन से पिछली मुलाकात का संदर्भ देते हुए उनके विजन को काफी प्रेरक बताया, वहीं राष्ट्रपति बाइडेन ने भी भारत के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए मजबूत साझेदारी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
Published: undefined
दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई। बातचीत के दौरान बाइडेन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि “आपका स्वागत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। हम आपको काफी समय से जानते हैं। हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस आए हैं। उन्होंने आगे कहा, " मेरा लंबे समय से मानना है कि अमेरिका-भारत संबंध हमें बहुत सारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकते हैं। वास्तव में 2006 में जब मैं उपराष्ट्रपति था, मैंने कहा था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे करीबी देशों में होंगे। हमारे रिश्ते वाकई काफी मजबूत हुए हैं।"
Published: undefined
बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के साथ एक मजबूत साझेदारी का निर्माण जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हम अपनी मजबूत साझेदारी को जारी रखने जा रहे हैं। उन्होंने बैठक के उद्घाटन खंड के दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भारतीय विरासत का भी संदर्भ दिया। उन्होंने पीएम मोदी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आज जहां बैठे हैं, वहां रोज मेरी मुलाकात एक भारतीय से होती है।
वहीं, पीएम मोदी ने भी बाइडन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, "मेरा और मेरे डेलिगेशन का इस तरह गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। पहले भी मुझे 2014 और 2016 में आपके साथ चर्चा करने का मौका मिला और उस समय आपने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्तों के लिए अपना जो नजरिया साझा किया, उसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। आज आप भारत-अमेरिका के रिश्तों में उस विजन को लागू कर रहे हैं।"
Published: undefined
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक में जिन विषयों का जिक्र किया है, वे भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए अहम हैं। कोविड-19 पर उनके प्रयास, जलवायु परिवर्तन को कम करना और क्वाड उल्लेखनीय हैं। ये आने वाले दिनों में बड़ा प्रभाव पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि आपका नेतृत्व निश्चित रूप से इस दशक को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत और अमेरिका के लिए यह दशक काफी अहम होने वाला है। भारत और अमेरिका के बीच मजबूत दोस्ती के बीज बोए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार का अपना महत्व है और इस दशक में व्यापार के क्षेत्र में हम एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। बहुत सी चीजें जो अमेरिका के पास हैं, वो भारत के काम आ सकती हैं, और जो चीजें भारत के पास हैं, वो अमेरिका के काम आ सकती हैं। वहीं जो बाइडेन ने दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined