हालात

रुपए में रिकार्ड गिरावट! राहुल का PM पर हमला, कहा-मीडिया हेडलाइन मैनेज करने पर नहीं, अर्थव्यवस्था प्रबंधन पर ध्यान दें मोदी

राहुल ने ट्वीट में लिखा, जब रुपया गिरता था तो मोदी जी आप मनमोहन जी की आलोचना करते थे। अब जब रुपया अपने अब तक के सबसे कम मूल्य पर है। तो मैं आंख बंद करके आपकी आलोचना नहीं करूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

9 मई के कारोबार में रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 77.40 के लेवल को पार कर गया। डॉलर के मुकाबले आज इसमें करीब 52 पैसे की कमजोरी आई है। भारतीय रुपये की लगातार गिरावट पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए ट्वीट करके कहा है कि रुपये की गिरावट पर मोदी जी पीएम मनमोहन जी की आलोचना करते थे। कांग्रेस नेता ने कहा, मोदी जी मीडिया की हेडलाइन को मैनेज करने की जगह देश की अर्थव्यवस्था प्रबंधन पर ध्यान दें।

राहुल ने ट्वीट में लिखा, जब रुपया गिरता था तो मोदी जी आप मनमोहन जी की आलोचना करते थे। अब जब रुपया अपने अब तक के सबसे कम मूल्य पर है। तो मैं आंख बंद करके आपकी आलोचना नहीं करूंगा। रुपया का गिरना निर्यात के लिए अच्छा है, बशर्ते हम निर्यातकों को पूंजी के साथ समर्थन दें और रोजगार सृजित करने में मदद करें। आप हमारी अर्थव्यवस्था के प्रबंधन पर ध्यान दें, न कि मीडिया की सुर्खियों पर।

गौरतलब है कि पूरे साल की बात करें तो रुपये में करीब 4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। वहीं एक हफ्ते में भी 1 फीसदी टूटा है। आज के कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.17 के लेवल पर पर खुला और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 77।42 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 55 पैसे की गिरावट के साथ 76।90 पर बंद हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत