
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि ‘एमटी सेटेबेलो’ जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुप्पी तोड़नी चाहिए और इस विषय को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष उठाना चाहिए।
अमेरिका ने बीते 10 जून को पलाऊ के ही ध्वज वाले ‘सेटेबेलो’ पर हमला किया था, जिसपर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।
Published: undefined
कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिका ने एमटी सेटेबेलो जहाज पर हमला कर तीन भारतीय नाविकों की क्रूर हत्या कर दी। जहाज पर हमला करते वक्त अमेरिका को पता था कि उसमें भारतीय नाविक सवार हैं, इसके बावजूद उसने हमला किया। हमारा इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हमारे लोगों की हत्या करने का साहस अमेरिका ने किया। इन हत्याओं से पूरा देश गमगीन है।’’
उन्होंने दावा किया कि इन दर्दनाक मौतों पर नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और उनकी सरकार का कायराना रवैया देश की विफल विदेश नीति का उदाहरण है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे सवाल है।
• नरेंद्र मोदी की ऐसी कौन सी नस है, जिसे अमेरिका ने दबा रखी है
• नरेंद्र मोदी जब ट्रंप से मिलेंगे, तो क्या वो इस मुद्दे को उठाएंगे
• क्या मोदी पूछेंगे कि भारतीयों को मारने की हिम्मत USA की कैसे हुई
• क्या मोदी पूछेंगे कि हमें धमकाने की हिम्मत मार्को रुबियो में कैसे हुई
Published: undefined
उन्होंने कहा, ‘‘जब पहलगाम का नरसंहार हुआ था, तब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को उचित ठहराने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। उस समय पाकिस्तान हत्यारा था, आज अमेरिका हत्यारा है।’’
सुप्रिया ने सवाल किया, ‘‘ट्रंप की सेना ने हमारे लोगों की हत्या कर दी, लेकिन मोदी सरकार ने क्या किया? क्या हमने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच में कहा कि इस मामले की जांच हो? क्या हमने सार्वजनिक रूप से कड़े शब्दों में कहा है कि अमेरिका ने गलत किया है? क्या हमने यह कहा कि अमेरिका ने नियमों का उल्लंघन किया है? क्या हमारे देश के लोगों को ये आश्वासन दिया गया है कि ऐसी हत्याएं दोबारा नहीं होंगी?’’
उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ऐसा कुछ भी नहीं कर पाई और अमेरिका ने माफी या शोक व्यक्त करने के बदले ‘हमें ही धमका दिया’ और हत्याओं को जायज ठहराया।
Published: undefined
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें, राष्ट्र को संबोधित कर इस घटना पर शोक व्यक्त करें और पीड़ित परिवारों से बात करें, मोदी सरकार अमेरिका के सामने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराए, उससे माफी मांगने को कहे और जरूरत पड़े तो हर उस कूटनीतिक तरीके का इस्तेमाल करे, जिससे अमेरिका को सबक मिले।
सुप्रिया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जितनी देर तक इस मुद्दे पर चुप रहेंगे, उतनी ही देश की संप्रभुता, गौरव और स्वतंत्रता को ठेस पहुंचेगी।’’
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined