हालात

अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद किया जाए, इस पर केस स्टडी है पीएम मोदी का 8 साल का 'कुशासन'- राहुल गांधी

बिजली संकट, बेरोजगारी, किसान संकट और महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला करती रही है। हाल में कांग्रेस ने बिजली संकट को 'कृत्रिम' बताया था। कांग्रेस के राजस्थान के उदयपुर में होने वाले मंथन सत्र में भी आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को देश में जारी बिजली संकट, रोजगार संकट, किसान संकट और मंहगाई संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए।

Published: undefined

कांग्रेस बिजली संकट, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों और महंगाई को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है। हाल ही में, कांग्रेस ने बिजली संकट को 'कृत्रिम' करार दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा था कि "हम मांग करते हैं कि कोयले के कुप्रबंधन के कारण पैदा हुए इस कृत्रिम बिजली संकट को तुरंत हल किया जाए और लोगों को इस गर्मी में 24 घंटे बिजली प्रदान करके राहत प्रदान की जाए।"

Published: undefined

कांग्रेस के राजस्थान के उदयपुर में होने वाले मंथन सत्र में भी आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है। पार्टी ने विभिन्न समितियों का गठन किया है जो सत्र के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बैठकें कर रही हैं। वहीं, महंगाई के मुद्दे पर पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया