हालात

कोरोना वैक्सीन लेने में भी पीएम मोदी ने दिया चुनावी संदेश, केरल-पुडुचेरी की नर्स से असम का गमछा पहनकर लिया टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी मौके पर चुनावी संदेश देने से नहीं चूकते हैं। पीएम ने आज कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन इसमें भी पीएम ने राजनीतिक तड़का लगा दिया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली के एम्स पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस बारे में उन्होंने स्वंय ही ट्वीट कर देश को सूचित किया, जिसके बाद टीका लगवाते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री ने भारत में बनी कोवैक्सीन का टीका लिया। पीएम के इस कदम से जहां भारत में बनी वैक्सीन को लेकर आशंकाओं पर विराम लगेगा, वहीं लोगों में देसी वैक्सीन को लेकर भरोसा भी बढ़ेगा।

लेकिन, प्रधानमंत्री के इस कदम के जहां प्रशंसनीय माना जा रहा है, वहीं इसके पीछे छिपे राजनीतिक और चुनावी संदेश को भी नजरंदाज़ नहीं किया जा सकता। एम्स में प्रधानमंत्री को टीका लगाने के लिए दो नर्सें मौजूद थीं। इनमें से एक का नाम सिस्टर निवेदा है और दूसरी का रोजम्मा अनिल। एक केरल से हैं दूसरी पुडुचेरी से। इन दोनों ही राज्यों विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। वैक्सीन लेने की सूचना खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते वक्त जो गमछा पहन रखा है वह असम का है। असम में भी विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। इस तरह पीएम ने कोरोना वैक्सीन लेकर जहां देसी वैक्सीन को लेकर लोगों में भरोसा जताने का काम किया, वहीं एक राजनीतिक और चुनावी संदेश भी दिया।

प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स सिस्टर पी निवेदा ने बाद में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री को वैक्सीन की अगली खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीका लगाए जाने के बाद पीएम ने कहा, "वैक्सीन लगा भी दी और पता भी नहीं चला।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई