हालात

पीएनबी घोटाला: वीडियो संदेश में मेहुल चोकसी ने खुद को बताया बेकसूर, कहा, सारे आरोप बेबुनियाद

पीएनबी घोटाले के आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी देश से भागने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। चोकसी ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि ईडी ने अवैध तरीके से उसकी संपत्तियां जब्त की हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मेहुल चोकसी ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे

पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी ने मंगलवार को वीडियो के द्वारा अपनी सफाई दी है। वीडियो में मेहुल चोकसी ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, “ईडी और सीबीआई द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।”

देश से भागने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए है। एंटीगुआ से जारी वीडियो में मेहुल चोकसी ने कहा कि मेरी संपत्ति गलत तरीके से जब्त की गई है और बिना किसी कारण मेरा पासपोर्ट रद्द किया गया है।

Published: undefined

मेहुल चोकसी ने एक और वीडियो में कहा है कि पासपोर्ट अथॉरिटी ने मेरे पासपोर्ट को निलंबित कर दिया। 16 फरवरी को मुझे एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि भारत को खतरे की वजह से मेरा पासपोर्ट निलंबित किया गया है।

Published: undefined

मेहुल चोकसी ने कहा कि इसके बाद 28 फरवरी को उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस को ईमेल कर लिखा कि पासपोर्ट के निलंबन को वापस लिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अभी तक पासपोर्ट ऑफिस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

इससे पहले चोकसी ने कहा था वह भारत नहीं आ सकते क्योंकि यहां जिस तरह से मॉब लिंचिंग का माहौल है, उसकी वजह से उन्हें अपनी हत्या का डर है। बता दें कि जांच के लिए पेश होने को सीबीआई ने चोकसी को नोटिस भेजा था।

करीब 14 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों फरार हैं। नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जबकि मेहुल के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...