हालात

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी का पता लगाने के लिए सीबीआई ने मांगी इंटरपोल से मदद, अमेरिका में होने की खबर

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ नीरव मोदी (फाइल फोटो)

पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी का पता लगाने के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से मदद मांगी है। घोटाले का खुलासा होने के बाद से नीरव मोदी देश से फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है। इस बीच मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक नीरव मोदी इस समय अमेरिका में हैं।

इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस का इस्तेमाल अन्य देशों में छिपे किसी शख्स का पता लगाने के लिए किया जाता है। नीरव मोदी और उनके सहयोगियों पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,515 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इससे पहले पिछले महीने 29 जनवरी को सीबीआई ने नीरव मोदी और उसके सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था लेकिन इससे पहले ही वे और अन्य आरोपी देश छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य