हालात

बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी! बेतिया, गोपालगंज के बाद अब समस्तीपुर में 4 लोगों की मौत

पिछले एक सप्ताह के अंदर राज्य के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत शराब पीने से ही हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में चार लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग एक श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों ने वहीं शराब पी थी और सभी की तबियत बिगड़ गई। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान बीएसएफ के जवान विनय कुमार, आर्मी जवान जगन्नाथ राय, श्यामनंदन चौधरी और वीरचंद राय के रूप में की गई है। सभी लोग रूपौली पंचायत के रहने वाले हैं।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि तीन नवंबर को मृतक जगन्नाथ राय की चाची के निधन के बाद श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि इसी दौरान सभी ने शराब पी होगी। उन्होंने कहा कि दो शवों को पुलिस ने बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ढिल्लो ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक शराब की बोतल बरामद की गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो बीमार व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर राज्य के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस