हालात

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर! 6 लोगों की मौत

शराब पीने के बाद लोगों को कथित तौर पर उल्टी हुई। उनमें से पांच की कुछ देर बाद मौत हो गई। तीन अन्य को निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हरियाणा में यमुनानगर जिले के मंडेबरी और पंजेटा का माजरा गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शराब पीने के बाद उन्हें कथित तौर पर उल्टी हुई। उनमें से पांच की कुछ देर बाद मौत हो गई। तीन अन्य को निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतकों के परिवार के सदस्यों सुरेश कुमार, सोनू, सुरिंदर पाल, स्वर्ण सिंह और मेहर चंद ने कथित तौर पर बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दो गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों की मंगलवार को भी मौत हो गई थी। जबकि बुधवार को दो और लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस इन 5 मामलों के साथ अस्पताल द्वारा सूचित किए गए मामले को भी जहरीली शराब की घटना मान रही है, क्योंकि इनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप