हालात

पंजाब के लुधियाना में जहरीली शराब का कहर! तीन लोगों की मौत

इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और मारे गए लोगों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

पंजाब के लुधियाना जिले के बस्ती जोधेवाल में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवा को यह जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले अमृतसर में जहरीली शराब के सेवन से 27 लोग मारे जा चुके हैं।

हालांकि, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) दविंदर चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा।

नूरवाला रोड पर बुधवार रात खाली भूखंड पर तीन मजदूर - रिंकू (40), देबी (27) और मंगू (32) ने कथित रूप से शराब पी, जिसके कुछ ही देर बाद वे बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और मारे गए लोगों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे।

जांच से पता चला कि जहरीली शराब बनाने के लिए औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन मेथनॉल को ऑनलाइन माध्यम से थोक में खरीदा गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट