हालात

पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने किया विफल, आईईडी के साथ दो संदिग्ध दबोचे

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जानकारी दी कि साहिबजादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे आतंकी के संपर्क में थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो: पंजाब पुलिस)
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो: पंजाब पुलिस) 

चुनाव से पहले पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश को राज्य की पुलिस ने नाकाम कर दिया। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चलने वाले आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जानकारी दी कि साहिबजादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे आतंकी के संपर्क में थे।

पंजाब डीजीपी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से किए गए पोस्ट में बताया गया है, "ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया, जिससे एसएएस नगर में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया। इस त्वरित और समय पर की गई कार्रवाई ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित रूप से विनाशकारी खतरे को टाल दिया है।"

पोस्ट में आगे कहा गया, "पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इस साजिश में शामिल हैंडलर, सहयोगी और सभी कड़ियां शामिल हैं। पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध का सफाया करने और पूरे राज्य में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"

इससे पहले, अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अंतरराज्यीय हथियार और ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.225 किलोग्राम हेरोइन, छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हेरोइन और हथियारों की मात्रा को देखते हुए माना जा रहा है कि यह नेटवर्क पंजाब में नशे और अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले बड़े गिरोह का हिस्सा है। पुलिस अब इस पूरे मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और उसके अंतरराज्यीय तथा सीमा पार संपर्कों की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों के सीधे संपर्क में थे। उन्हें पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन की खेप प्राप्त होती थी, जिसे बाद में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क का उद्देश्य राज्य में नशीले पदार्थों की सप्लाई बढ़ाना और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला