हालात

बिहार में कोहरे के कारण पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, लगी भीषण आग, 5 जवान घायल, कैदी फरार

पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद ने बताया कि मोहनपुर ओपी पुलिस एक कैदी को लेकर पूर्णिया कोर्ट में पेशी के लिए गाड़ी से जा रही थी। गणेशपुर के पास पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। वाहन के पेड़ में टकराते ही उसमें आग लग गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में जारी कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को पूर्णिया जिले में घने कोहरे के कारण एक पुलिस वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस जीप में आग लग गई, जिसमें पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद कैदी फरार हो गया।

यह हादसा तब हुआ जब पुलिस एक कैदी को लेकर जा रही थी। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने बताया कि मोहनपुर ओपी पुलिस एक कैदी को लेकर पूर्णिया न्यायालय में पेश करने के लिए गाड़ी से जा रही थी। इसी दौरान गणेशपुर के पास पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। वाहन के पेड़ में टक्कर के बाद ही वाहन में आग लग गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि मौके का फायदा उठाकर कैदी घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को लोगों की मदद से वाहन से निकालकर एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संभवतः पेड़ से टक्कर के कारण वाहन में आग लग गई होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक सुरेश चौधरी, एसपी आमिर जावेद और सदर एसडीपीओ एसके सरोज अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इस बीच पुर्णिया पुलिस की ओर से हादसे के वक्त पुलिस गाड़ी में मौजूद कैदी के वहां से भागने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR