हालात

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार! आज से नोएडा में 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो चुकी है। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश जारी हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में खराब हवा और वायु प्रदूषण को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी किया आदेश में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की सभी कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलाई जाएंगी और 9 वी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं यथासंभव ऑनलाइन चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। नोएडा में ये आदेश बढ़ते हुए पोलूशन को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 8 नवंबर तक किए गए बंद। बच्चों की ऑनलाइन जारी रहेंगी कक्षाएं। कक्षा 9 से 12 तक भी सभी क्लासों को यथासंभव ऑनलाइन करने के आदेश। इसके साथ ही आउटडोर गतिविधियां पर पूरी तरह रहेगी रोक। बच्चों को बढ़ते प्रदूषण से बचाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है अब बच्चे अपनी कक्षाएं ऑनलाइन बैठ कर अपने घर से ही करेंगे और स्कूल जाने की उनको पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज, हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • ,
  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!