हालात

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में गिरावट, CAQM ने ग्रैप-2 के तहत सारे प्रतिबंध हटाए

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 186 रहा, जो चरण दो के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए जरूरी 300 अंक से काफी नीचे है। हालांकि, प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए चरण I के तहत उपाय लागू रहेंगे।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में गिरावट, CAQM ने ग्रैप-2 के तहत सारे प्रतिबंध हटाए
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में गिरावट, CAQM ने ग्रैप-2 के तहत सारे प्रतिबंध हटाए फाइल फोटोः सोशल मीडिया

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की वायु गुणवत्ता से जुड़े केंद्र के पैनल ने अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में लागू क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना के चरण दो (ग्रैप-2) से संबंधित प्रतिबंधों को हटा दिया। प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए चरण I के तहत उपाय लागू रहेंगे।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार शाम चार बजे 186 रहा, जो चरण दो के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए जरूरी 300 अंक से काफी नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का अनुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बेहतर वायु गुणवत्ता का श्रेय वेंटिलेशन गुणांक और ‘प्रदूषकों के फैलाव के लिए बहुत अनुकूल स्थितियों’ समेत अन्य कारकों को दिया। चरण 2 के प्रतिबंध हटने के साथ ही अब एनसीआर राज्यों से अंतरराज्यीय बसों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर ‘ग्रैप’ के तहत प्रतिबंध लागू होते हैं, जो वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है जिनमें चरण एक (खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक 201-300), चरण दो (बहुत खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक 301-400), चरण तीन (गंभीर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-450), और चरण चार (अति गंभीर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर) शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम