हालात

UPSC धोखाधड़ी मामले में पूजा खेडकर की मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया खेडकर के खिलाफ मजबूत मामला बनता है और साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जरूरत है। न्यायाधीश ने कहा कि यह संवैधानिक संस्था के साथ-साथ समाज के साथ धोखाधड़ी का भी एक मामला है।

UPSC धोखाधड़ी मामले में पूजा खेडकर की मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से  किया इनकार
UPSC धोखाधड़ी मामले में पूजा खेडकर की मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार फोटोः सोशल मीडिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को सिविल सेवा परीक्षा में कथित धोखाधड़ी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग कोटे का गलत लाभ उठाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा कि खेडकर के खिलाफ मजबूत मामला बनता है, जिसकी जांच की जरूरत है।

न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा, “अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाती है। गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण रद्द किया जाता है।” न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया खेडकर के खिलाफ मजबूत मामला बनता है और साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जरूरत है। न्यायाधीश ने कहा कि यह संवैधानिक संस्था के साथ-साथ समाज के साथ धोखाधड़ी का एक मामला है।

पूजा खेडकर पर आरक्षण लाभ पाने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन में गलत जानकारी देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के वकील और शिकायतकर्ता संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के वकील ने अग्रिम जमानत की याचिका का विरोध किया। यूपीएससी का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कौशिक और वकील वर्धमान कौशिक ने किया।

खेडकर ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। यूपीएससी ने जुलाई में खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें फर्जी पहचान के आधार पर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करना भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब