हालात

कल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, देश के इन राज्यों में छुट्टी नहीं, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश और विदेश के 7000 विशिष्ट अतिथियों को अयोध्या के इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है। रविवार सुबह से इन मेहमानों का अयोध्या पहुंचना शुरू भी हो गया है। इनमें करीब 300 वीआईपी मेहमान हैं, जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।

कल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, देश के इन राज्यों में छुट्टी नहीं
कल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, देश के इन राज्यों में छुट्टी नहीं फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी यानी सोमवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और राष्ट्रीय बनाने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी योजना के तहत देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस दिन राज्य भर में पूरी छुट्टी या आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जिन्होंने 22 जनवरी को अपने यहां कोई छुट्टी घोषित नहीं की है।

Published: undefined

21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में छुट्टी नहीं

देश के कुल 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों ने 22 जनवरी को अपने यहां छुट्टी घोषित नहीं की है। जिन राज्यों ने कोई छुट्टी का ऐलान नहीं किया है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम के अलावा अंडमान और निकोबार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी जैसे केंद्रशासित क्षेत्रों के नाम शामिल हैं।

Published: undefined

समारोह की तैयारी अंतिम चरण में

दूसरी तरफ, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को वैश्विक और अविस्मरणीय बनाने को लिए देश और विदेश के 7000 विशिष्ट अतिथियों को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है। रविवार सुबह से इन मेहमानों का अयोध्या पहुंचना शुरू भी हो गया है। इनमें करीब 300 वीआईपी मेहमान हैं, जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।

Published: undefined

पूरी अयोध्या छावनी में तब्दील

इतने भव्य कार्यक्रम के मद्देनजर पूरी अयोध्या को तो छावनी में तब्दील किया ही गया है, साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अयोध्या की सुरक्षा में ब्लैककैट कमांडोज, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोन लगाए गए हैं। सरयू नदी में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। अयोध्या के हर चौराहे पर पुलिस और कमांडो लगे हुए हैं। यूपी पुलिस के तीन डीआईजी को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वहीं 17 आईपीएस, 100 पीपीएस, 325 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कांस्टेबल को अयोध्या में तैनात किया गया। केवल पुलिस ही नहीं बल्कि निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी अयोध्या की सुरक्षा में लगाया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश यादव की बीजेपी को सीधी चेतावनी, 'इस बार न चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट'

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया