हालात

प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का आया बड़ा बयान, 'रात बेडरूम में...'

जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा कि जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी।

जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, "जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था।"

उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, "मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।"

स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, "भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी।"

वहीं, अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, "मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली। चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली। तब तक उनका निधन हो चुका था। यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है। दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है। यहां से पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे।"

उन्होंने कहा कि प्रतीक थोड़े बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार