हालात

तिहाड़ में पकड़े जाने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल फोन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, जानें पूरा माजरा

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि यह घटना 5 जनवरी की है। उन्होंने बताया कि उक्त कैदी को तत्काल शहर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। गोयल ने कहा कि हालांकि तब तक उसकी हालत ठीक थी, लेकिन मोबाइल फोन अभी भी उसके शरीर के अंदर ही है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली के अतिसुरक्षित तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी को मोबाइल फोन निगलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जब एक स्टाफ ने संदेह के आधार पर कैदी को पकड़ा तो उसने मोबाइल फोन निगल लिया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि यह घटना 5 जनवरी की है। डीजी जेल ने कहा कि तिहाड़ के जेल नंबर एक में बंद एक कैदी से जब हमारे स्टाफ ने संदेह के आधार पर संपर्क किया, तो उसने एक मोबाइल फोन निगल लिया। उन्होंने बताया कि उक्त कैदी को तत्काल शहर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। गोयल ने कहा कि हालांकि अब तक उसकी हालत ठीक थी, लेकिन मोबाइल फोन अभी भी उसके शरीर के अंदर था।

तिहाड़ जेल कैदियों को सुविधाएं प्रदान करने के आरोप में अपने कई अधिकारियों के पकड़े जाने के बाद उठ रहे सवालों के बीच अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। तिहाड़ जेल में पिछले छह महीनों के दौरान विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कैदियों को किसी न किसी तरह से लाभ पहुंचाने के लिए 40 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संदीप गोयल ने पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि तिहाड़ जेल में जल्द ही दो एक्स-रे आधारित मानव शरीर स्कैनर लगेंगे, जो जेल परिसर के अंदर अवैध वस्तुओं और गैजेट्स की घुसपैठ को रोक सकते हैं। कैदियों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग एक गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, उपयुक्त तकनीक के उपयोग से इससे निपटा जा सकता है।

इसके अलावा गोयल ने बताया कि वे जेल परिसर के अंदर तीन नए टावर स्थापित कर रहे हैं, जो जेल से निकलने वाले मोबाइल सिग्नल को सीमित कर देंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी उपाय सही दिशा में उठाए गए कदम हैं और भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी