हालात

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- जल जीवन मिशन के तहत बकाया राशि जारी करे केंद्र

प्रियंका गांधी ने कहा कि बकाया भुगतान न मिलने के कारण ठेकेदार नयी परियोजनाएं नहीं ले रहे हैं और कई जगहों पर जारी कार्य भी रुके हुए हैं। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि केवल वायनाड जिले में ही 133.27 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान लंबित है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की बकाया राशि जल्द जारी करे। कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आग्रह किया है कि इस परियोजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों के बकाया का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

Published: undefined

अपने पत्र में उन्होंने बताया कि केवल वायनाड जिले में ही 133.27 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान लंबित है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बकाया भुगतान न मिलने के कारण ठेकेदार नयी परियोजनाएं नहीं ले रहे हैं और कई जगहों पर जारी कार्य भी रुके हुए हैं।

Published: undefined

सांसद ने यह भी कहा कि चूंकि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ा दिया है, इसलिए स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक राशि तुरंत जारी की जानी चाहिए।

यह परियोजना 2019 में शुरू की गई थी ताकि ग्रामीण भारत के सभी घरों में सुरक्षित और पर्याप्त पीने का पानी नल कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सके।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined