हालात

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में सिर्फ 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग' घोटाला

प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा सीएम योगी पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। वास्तव में यहां केवल 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग घोटाला' है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के दूसरे नम्बर पर पहुंचने को लेकर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि यहां 'केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग घोटाला' है।

प्रियंका ने मंगलवार को अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं। वास्तव में यहां केवल 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग घोटाला' है।



इससे पहले प्रियंका गांधी ने कोविड के बढ़ रहे मरीजों को लेकर कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है। यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR